सिंगरौली में अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई बिना परमिट चल रहे स्कूल वाहनों का खुलासा, प्रशासन की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति सख्त

SHARE:

प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली। जिले में अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई
की है। कलेक्टर के निर्देशों के अनुपालन में जिला परिवहन विभाग की टीम ने बिना परमिट संचालित हो रहे स्कूल वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कई अनियमितताओं का पर्दाफाश किया।जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के मार्गदर्शन और चेकपोस्ट प्रभारी विभा उइके के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में सामने आया कि कुछ स्कूल वैन और बस संचालक नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहे थे। ये वाहन बिना वैध परमिट के संचालित हो रहे थे, टैक्स की चोरी की जा रही थी, और इन्हें अवैध रूप से मैरिज पार्टियों में भी इस्तेमाल किया जा रहा था।जांच के दौरान यह भी पाया गया कि कई वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जा रही थीं, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा था।
MP66ZE5382
MP66P0568
MP66ZH5210
MP66ZR2598
MP66ZE2647
MP66P-0283
चेकिंग के दौरान सभी वाहनों पर मौके पर ही ऑनलाइन चालान किया गया। हालांकि, मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए वाहनों को जब्त नहीं किया गया, लेकिन वाहन मालिकों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि बकाया टैक्स और जुर्माना शीघ्र जमा कराया जा सके। परिवहन विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत आगे भी ऐसे अभियानों को तेज किया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि सुरक्षित और वैध परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment