जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल निकासी एवं बाढ़ प्रबन्धन हेतु रिवर सिटीज एलायंस की टीम के साथ बैठक हुई सम्पन्न रिवर सिटीज एलायंस की टीम द्वारा बाढ़ प्रबन्धन हेतु नगर का किया गया सर्वेक्षण

SHARE:

जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर/पीलीभीत
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में नगर क्षेत्र में जल निकासी एवं बाढ़ प्रबन्धन के लिए नगर का सर्वेक्षण एवं अध्ययन करने हेतु, राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान से आई, रिवर सिटीज एलायंस (आर.सी.ए.) की टीम के साथ बैठक गांधी सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अधिशासी अभियन्ता शारदा सागर खण्ड, सिंचाईध्बाढ़ खण्ड/सहायक वास्तुविद नियोजक, नगर एवं ग्राम नियोजक विभाग बरेली, नगर पालिका परिषद पीलीभीत के साथ विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में टीम को नगर पालिका क्षेत्र के नालों की संख्या एवं क्षमता के बारे में अवगत कराया गया। इस सम्बन्ध में नालों से सम्बन्धित मानचित्र एवं ड्रोन वीडियो के माध्यम से बाढ़ के दौरान शहर की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया गया। टीम द्वारा एसटीपी एवं सीवर लाइन सहित अन्य बिन्दुओं पर जानकारी प्राप्त की गई। नालों एवं नदियों की वर्तमान स्थिति को मानचित्र के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिससे जलप्रवाह की दिशा अवरोधित स्थानों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों की स्पष्ट पहचान हो सके। लवलेश शर्मा ने आश्वासन दिया कि आर सी ए सचिवालय इस अवलोकन दौरे के बाद एक ‘परसेप्शन’ रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा, जिसके आधार पर पीलीभीत के ड्रेनेज प्रबंधन के लिए भविष्य में किए जाने वाले प्रोजेक्ट्स और योजनाओं की जानकारी मिलेगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), नगर मजिस्टेªट, उप जिलाधिकारी सदर, सर्वेक्षण टीम में लवलेश शर्मा नेशनल प्रोग्राम लीड आर.सी.ए., डाॅ0 मौमिता कर्माकर सीनियर प्रोग्राम एसोसिएट, विभूषित सक्सेना अर्बन डेवलमेंट स्पेशलिस्ट सहित अन्य उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment