मध्य प्रदेश में कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के मेहनत की बदौलत ही कांग्रेस की सत्ता वापसी होगी -दिग्विजय सिंह

SHARE:

शशि भूषण दूबे कंचनीय वरिष्ठ पत्रकार एवं पोलिटिकल एडीटर
भोपाल 29 अप्रैल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों एवं एससी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की गुरुवार को पीसीसी हाऊस में एक दिवसीय कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के प्रशिक्षण कार्यशाला के तैयारी सम्बंधित मामले की जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद दिग्विजय सिंह को कराते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री प्रदीप अहिरवार एवं एआईसीसी एससी डिपार्टमेंट के नेशनल क्वार्डिनेटर एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने विधिवत एक दिवसीय कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट ट्रेनिंग कैम्प के कार्यशाला की जानकारी दी गई है।
उक्त अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के मध्य प्रदेश में जमीनी भूमिका पर कहा कि मिशन 2028 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट की भूमिका से पुनः सत्ता हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति एवं जनजाति ओबीसी के साथ मोहन सरकार छलावा कर रही है, उनके स्वाभिमान सुरक्षा की रक्षा कांग्रेस में ही संभव है। मध्य प्रदेश कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट प्रभारी पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के लोग बूथ से सड़क और सड़क से सदन तक की लड़ाई लडने के लिए कमर कस ली है। आने वाले समय में उसका परिणाम मोहन सरकार तक दिखाई देने लगेगा। जबकि मध्य प्रदेश कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट बूथ स्तर तक पहुंच कर भाजपा के दलित विरोधी चेहरा को बेनकाब करेंगे। उक्त अवसर पर कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल चौरसिया, डा विक्रम चौधरी, कुलदीप म़गरैया, मध्य प्रदेश कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट कार्यालय प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश बंसल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के नेता इश्तियाक अंसारी सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment