चौक पुलिस के द्वारा नाबालिग संग मारपीट में दो के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

SHARE:

दिनेश कुमार
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
मिठौरा/महराजगंज थाना चौक क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग बालक के साथ मारपीट की पीड़ित नाबालिग थाना चौक क्षेत्रांतर्गत का निवासी है जो कक्षा 6 का छात्र है। बीते 28 अप्रैल को वह घर से स्कूल जाने के लिए निकला, किन्तु स्कूल न जाकर आसपास क्षेत्र में घूमता रहा। इसी दौरान सरिता देवी के खेत में पहुंच गया, जहां सरिता देवी घास काट रही थीं। आम तोड़ने की बात को लेकर सरिता देवी एवं उनके पति रामनाथ द्वारा बालक को बांधकर मारपीटा गया। पीड़ित के पिता के द्वारा चौक थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई में इस संबंध में चौक थानाअध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के द्वारा बताया गया कि पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त रामनाथ एवं सरिता देवी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment