नारी शक्ति बंदन अधिनियम रोकने पर आक्रोशित महिला शक्ति ने राहुल अखिलेश का पुतला दहन कर बिल पास करने की मांग की कांग्रेस की यही पहचान नारी शक्ति का अपमान

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से राधेश्याम गुप्ता

कमासिन बांदा 29 अप्रैल केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति बंदन अधिनियम को संसद में पेश करने पर विपक्षी दल कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के द्वारा अवरोध उत्पन्न करने से आक्रोशित नारी शक्ति ने कमासिन में आरक्षण बिल पास न होने पर विरोध प्रदर्शन कर इंडिया गठबंधन दल के विपक्षी नेता राहुल गांधी अखिलेश यादव का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया और नारे लगाए। नारी शक्ति के सम्मान में, महिला आरक्षण पर हो गए ढेर ,कांग्रेस की यही पहचान नारी शक्ति का अपमान के नारे लगाकर पूरे कस्बे में जुलूस निकाला ।क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष रावेंद्र गर्ग मंडल अध्यक्ष इंद्रेश द्विवेदी की मौजूदगी में नारी शक्ति का नेतृत्व कर रही भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमा सिंह ने कहा कि भारत की आधी आबादी को अधिकारो से वंचित करने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं ने नारी शक्ति के अधिकारों का हनन किया ग्रामीण क्षेत्र से आई महिला शक्ति गायत्री द्विवेदी, गायत्री राजपूत, सुनीता सिंह, दिव्या राजपूत, रानी वर्मा, परवीन, पूनम ,सरस्वती ,मुन्नी देवी, लक्ष्मी देवी, ज्ञानवती, गौरा देवी,सोनिया सहित विद्या देवी गुप्ता सहित भारी तादाद में क्षेत्र की एकत्र आक्रोशित नारी शक्ति ने कहा कि विपक्ष द्वारा जान बूझकर नारी शक्ति अधिनियम को रोका गया है जिसकी हम सभी निंदा करते हुए नारी शक्ति बंदन अधिनियम को पास करने की मांग करती है क्योंकि नारी शक्ति ही नए भारत की असली तस्वीर है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment