हिन्दू मुस्लिम एकता का दिखा माहौल जश्ने ए विलावत ए इलाही धार्मिक एवं आध्यात्मिक माहौल में संपन्न

SHARE:

शशि भूषण दूबे कंचनीय स्थानीय संपादक दैनिक के हिन्दुस्तान लखनऊ मोबाइल

मीरजापुर 29 अप्रैल। जश्न ए विलादत-ए-इलाही , धार्मिक एवं आध्यात्मिक माहौल में संपन्न
नगर पंचायत सुरियावां, जनपद भदोही स्थित लागी बाजार (बड़ी मस्जिद) में दिनांक 28 अप्रैल 2026, दिन मंगलवार को जश्न ए-विलादत-ए-इलाही मुशायरा का आयोजन बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ किया गया, जो देर शाम तक धार्मिक एवं रूहानी माहौल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में देश के मशहूर नातख्वां अहमद रज़ा नूरी ने अपने कलाम के माध्यम से लोगों को दीन-ए-इस्लाम की शिक्षाओं, हुजूर की सीरत और नेक रास्ते पर चलने का पैगाम दिया।
इस मौके पर मुंबई से पधारे मुफ्ती कमाल अहमद बस्तवी, रज़ी शाकिर तथा इलाहाबाद से नूरैन वारसी समेत अन्य उलेमा-ए-किराम हफीज़ सैफ रजा कादरी ने अपने संबोधन में नमाज़, रोज़ा, अच्छाई, भाईचारे और इंसानियत के रास्ते पर चलने की नसीहत दी।
साथ ही मौलाना रिज़वान नूरी एवं हाफिज मेहताब आलम ने भी दीन की बातों को आम लोगों तक पहुंचाया और समाज में आपसी सौहार्द व एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कमेटी के सदस्यों परवेज अंसारी, दिलशाद वास्ती, सलमान वास्ती, कैफ वास्ती, परवेज आलम, अफरोज, रिंचू, इरशाद, आदिल, अज़ीम, शान सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।
गणमान्य लोगों में जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी सहित कई सम्मानित व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। उक्त समाचार कवरेज हमारे यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख शशि भूषण दूबे कंचनीय द्वारा किया गया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment