कार्यालय में देर से पहुंचने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर कलेक्टर सख्त, नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने लगाई क्लास

SHARE:

भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने पर होगी कार्रवाई, जनता के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
रीवा। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कार्यालय में विलंब से पहुंचने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की क्लास लगाई। मंगलवार को औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को कई विभागों में अधिकारी-कर्मचारी तय समय पर सीट पर नहीं मिले।
कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शासकीय कार्य में लापरवाही और जनता के कामों में देरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि कार्यालय समय का कड़ाई से पालन कराया जाए। विलंब से आने वालों की उपस्थिति दर्ज कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर सूर्यवंशी ने स्पष्ट किया कि आगे भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और समय पर कार्यालय न पहुंचने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई