अंधेरे में विजयपुर: 24 दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पलेरा से संवाददाता अटल यादव पत्रकार

लापरवाही: आंधी से टूटी लाइन नहीं सुधार पाया बिजली विभाग, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
पलेरा ।। तहसील के ग्राम पंचायत खेरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम विजयपुर के ग्रामीण पिछले 24 दिनों से भीषण गर्मी के बीच अंधेरे में रातें काटने को मजबूर हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन में आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन और धरना प्रदर्शन करेंगे।
आश्वासन की भेंट चढ़ी बिजली
ग्रामीणों ने बताया कि बीते 4 अप्रैल को क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान के कारण गांव की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार विद्युत मंडल पलेरा पहुंचकर कनिष्ठ यंत्री को अवगत कराया। हर बार अधिकारियों ने जल्द सुधार का आश्वासन तो दिया, लेकिन जमीनी स्तर पर काम शुरू नहीं हो सका। विभाग की इस उदासीनता के कारण ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। 2 किमी दूर से ला रहे पानी, बीमार हो रहे बच्चे ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि भीषण गर्मी में बिना बिजली के जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव के नल-जल स्रोत ठप होने से पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को खेतों में बने कुओं पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जो गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर हैं। वहीं, उमस और गर्मी के कारण मासूम बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं। यह दी चेतावनी सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने प्रशासन को स्पष्ट किया है कि यदि आगामी 3 दिनों के भीतर विद्युत लाइन का सुधार कार्य पूर्ण कर बिजली चालू नहीं की जाती है, तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान यदि कोई अप्रिय स्थिति निर्मित होती है, तो इसकी समस्त जिम्मेदारी बिजली विभाग और प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों, वीरेन्द्र मिश्रा,उत्तम नापित जिला अध्यक्ष ओबीसी महासभा, पूरन, सचिन निरंजन, जितेंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई