जिले में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

SHARE:

केसरिया हिन्दुस्तान से रघुनाथ सेन
धार मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में धार जिले के विभिन्न विकासखंडों में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 28 अप्रैल 2026 को धार विकास खंड के जेतपुरा सेक्टर अंतर्गत ग्राम लेबड, दंगोठा, नेकपुर और बग्गड में नवांकुर संस्था श्री प्रजना समाज सेवा समिति द्वारा दीवारों पर नारा लेखन कर ग्रामीणों को जल सहेजने का संदेश दिया गया। वहीं, सेक्टर पिपल्या के ग्राम कनावल में श्रीमती उषा देवी सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति द्वारा जल संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें जल स्रोतों जैसे कुएं, बावड़ी, नदी और हैंडपंप की साफ-सफाई करने तथा सोखता गड्ढा बनाकर भू-जल स्तर बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों को जल बचाने का संकल्प दिलाया।
अभियान के अंतर्गत विकासखंड बदनावर के ग्राम नागदा, कुसावदा और किसनपुरा में धार नारी शक्ति विकास महिला मंडल द्वारा दीवारों पर प्रेरक नारे लिखकर पानी के मोल को समझाया गया। इसी क्रम में, विकासखंड उमरबन के ग्राम कुवाली में दाभड आदिवासी विकास सेवा समिति द्वारा ‘जल चौपाल’ का आयोजन किया गया। संस्था अध्यक्ष बालू सिंह कनेर ने ग्रामीणों को पुराने जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने और खेती व पशुपालन के लिए जल संचय के महत्व की जानकारी दी। संगोष्ठी के पश्चात समिति सदस्यों ने हैंडपंप के पास श्रमदान कर स्वच्छता अभियान भी चलाया। इसके अतिरिक्त, विकासखंड निसरपुर की टीम द्वारा कोटेश्वर घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया और नगर परिषद धामनोद में राहगीरों के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गई। इन सभी गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण को एक जन-आंदोलन बनाना है ताकि भविष्य की जल समस्याओं का समाधान सामूहिक प्रयासों से किया जा सके।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई