101 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व सुपरवाइजर को एफटीके से जल परीक्षण का प्रशिक्षण दिया

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन में नल जल योजनाओं के लीकेज सुधार कार्य, पेयजल स्त्रोतों का परीक्षण ,प्रशिक्षण एवं पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण कार्य सतत रूप से किया जा रहा है।इसी क्रम में आज सिरोंज में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री अनुपम गहोई एवं सहायक यंत्री श्री देवी सिंह मस्कोले, उपयंत्री श्री प्रमीत राठौर के मार्गदर्शन में आंगनबाड़ी केंद्र इमलानी, देवपुर और पथरिया में कुल 101 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिका एवं सुपरवाइजर को एफटीके के माध्यम से जल परीक्षण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों के पेयजल स्त्रोत के 5 जल नमूने एकत्रित करने की गतिविधि सम्पन्न की गई।
विकासखंड समन्वयक श्री भानू धाकड़, श्री सुशील कुमार विश्वकर्मा, श्री आशीष राव, श्री नितेश सक्सेना द्वारा आंगनवाड़ी सेक्टर प्रभारी श्रीमती नसरीन बानो की उपस्थिति में जल परीक्षण कब प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment