दैनिक केसरिया हिंदुस्तान अमित जोशी निवाड़ी
पुलिस प्रशिक्षण केंद्र उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में आयोजित पुरस्कार एवं सम्मान समारोह के दौरान रिक्रूट आरक्षियों का सम्मान किया गया। इस समारोह में आठों टोलियों के टोली कमांडरों सहित सर्वांगीण उत्कृष्ट एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उनके अनुशासन, कड़ी मेहनत एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की गई।
इसी क्रम में निवाड़ी जिले के वरिष्ठ पत्रकार दीपक नामदेव एवं माता सीमा नामदेव के पुत्र आदर्श नामदेव को भी उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। आदर्श ने 9 माह की कठिन प्रशिक्षण अवधि में लगन और परिश्रम से अपनी अलग पहचान बनाई, जिसके फलस्वरूप उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने आदर्श नामदेव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे मेहनती एवं अनुशासित रिक्रूट भविष्य में पुलिस विभाग की मजबूत नींव बनेंगे और समाज की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएंगे। गौरतलब है कि प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद आदर्श नामदेव की कांस्टेबल पद पर नियुक्ति उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की तहसील कादीपुर में हुई है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







