केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे
छिंदवाड़ा /जुन्नारदेव :-छिंदवाड़ा लोकप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया छिंदवाड़ा यूनिट एवं जिला भाजपा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का गरिमामय आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा!
इस शिविर का सफल संचालन जिला अध्यक्ष डॉ.कोमल जायसवाल के नेतृत्व में एवं छिंदवाड़ा यूनिट के संरक्षक डॉ. अरविंद पशीने तथा डॉ. कृष्णा हरजानी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ!
कार्यक्रम में पवन होम्यो हॉल के संचालक वरिष्ठ समाजसेवी रितेश राय सहित अमरवाड़ा से पधारे डॉ. शुभम वर्मा एवं अन्य चिकित्सकों और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।शिविर में जिले भर से बड़ी संख्या में नागरिकों युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए “रक्तदान महादान” के संदेश को साकार किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुण्य कार्य है, जिससे किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। यह मानवता की सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। इस पुनीत कार्य में डॉ. कोमल जायसवाल, डॉ. अरविंद पशीने, डॉ. नीलोफर मंसूरी, डॉ. मेघा वास्त्री, डॉ. कृष्णा हरजानी, डॉ. शुभम वर्मा, डॉ. अखिलेश पवार सहित अनेक चिकित्सकों एवं समाजसेवियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







