केसरिया हिंदुस्तान नर्मदापुरम पिपरिया संवाददाता नरेन्द्र बाल्मीक
सीताजी को आदर्श मानकर समाज को दिशा दें महिलाएं” – तरुणा सोनी
नर्मदापुरम विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा सीता नवमी के पावन अवसर पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित शिवशक्ति मंदिर में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माता सीता के प्राकट्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति बहनों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम दरबार के समक्ष माल्यार्पण व भजन-कीर्तन से हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में समाजसेविका नीता पटेल व विहिप मातृशक्ति जिला संयोजिका तरुणा सोनी उपस्थित रहीं।
तरुणा सोनी ने कहा, “माता सीता त्याग, धैर्य और मर्यादा की प्रतीक हैं। आज की महिलाओं को सीताजी को अपना आदर्श मानकर परिवार व समाज में कार्य करना चाहिए।” नीता पटेल ने कहा कि समाज को सही दिशा देने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। वक्ताओं ने सीताजी के जीवन वृत्तांत पर प्रकाश डालकर जयकारे लगाए।
कार्यक्रम का आयोजन ममता सेन द्वारा किया गया। सत्संग के पश्चात महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर सत्संग प्रमुख अर्चना सातपुते, कार्यकारिणी सदस्य रुक्मिणी बामलिया, इटारसी से अनीता सोनी, नीना पटेल, शकुंतला सातपुते, मधु सोनी, उर्मिला लटूरिया, लता शर्मा, रजनी जादौन, सुशीला सोनी, कामना सोनी, कुमुद थावड़, रीता तोमर, शारदा बेलवंशी सहित शिवशक्ति मंदिर समिति की बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







