नूंह, 28 अप्रैल -नीरज सोनी दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्योति ने आज अपने कार्यालय में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) व स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने बताया कि जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को वर्ष में 125 दिनों का गारंटीड रोजगार उपलब्ध कराया जाता है तथा कार्य पूर्ण होने के बाद मजदूरों का भुगतान जल्द सुनिश्चित किया जाए। अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत किए गए सभी कार्यों की जिओ-टैगिंग अनिवार्य रूप से की जाए। साथ ही, युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से पारदर्शिता बनाए रखने के लिए डिजिटल और बायोमैट्रिक पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार के फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करें और कार्य पूर्ण होने पर मजदूरों का भुगतान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त, जिन व्यक्तियों ने पंजीकरण के बाद स्थान परिवर्तन कर लिया है या कार्य करने के इच्छुक नहीं हैं, उनके पंजीकरण को नियमानुसार रद्द करने के भी निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)के तहत सभी गांवों में साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए तथा कूड़ा का नियमित उठान हो। इसी प्रकार सभी निर्माणाधीन कचरा शैड का कार्य भी जल्द कंपलीट किया जाए। बैठक में जिला परिषद के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश मोर, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज योगेश शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







