इंडिया गठबंधन की मानसिकता महिलाओं का विरोध करना है

SHARE:

रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
महिलाओं के लिए लाया गया विधेयक अस्वीकृत करना महिलाओं का अपमान है-नविता जैन
बलौदाबाजार।
महिलाओ को अधिकार मिले व सदन में ज्यादा से ज्यादा महिलाएं पहुंचे इस बाबत विधेयक लाया गया था किन्तु लोकसभा में 33% आरक्षण का विरोध अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक है, जैन समाज महिला मंडल की अध्यक्ष व मिनीमाता कन्या महाविद्यालय जनभागीदारी समिति की सदस्य नविता जैन ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि आज के समय में जब महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ रही है, तब इस तरह के विरोध से समाज में गलत संदेश जाता है। यह सिर्फ महिलाओं का अधिकार नहीं, बल्कि समानता और न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जैन महिला मंडल समाज की अध्यक्ष व मिनीमाता कन्या महाविद्यालय की सदस्य, व भाजपा अल्प संख्यक की मंत्री नविता जैन ने यह भी कहा कि महिलाओं को जो हक और अधिकार मिलता तथा सदन में अधिक महिलाओं के पहुंचने से जो महिला समुदाय की बहुत सारी असमानता व न्याय संगत तथ्यों को रख सकती थी व उसे दावे के साथ स्वीकृत कराने में बहुमत दर्शित कर सकती थी
किन्तु विरोधी दल के द्वारा इस विधेयक को स्वीकृत नही करने पर हम इस विरोध की कड़ी निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि महिलाओं को उनका उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। भारत देश की प्रगति तभी संभव है जब महिलाओं को बराबरी का अवसर और सम्मान मिले।
” नारी शक्ति का सम्मान, भारत देश का अभिमान ” आज सम्पूर्ण महिला समुदाय ऐसे निर्णय से आहत व स्वयं को ठगा महसूस कर रहें है, पर इसका भविष्य में विपक्ष को कड़े विरोध का सामना करना पड़ेगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment