कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि
बलौदाबाजार। कसडोल विधानसभा की पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव शकुंतला साहू की कसडोल विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता लगातार बनी हुई है। वे इन दिनों विधानसभा क्षेत्र के गांवो में आयोजित शादी समारोह कार्यक्रमों में शामिल होकर वर वधु को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। वही आम जनता भी पूर्व विधायक शकुन्तला साहू को अपने बीच प्रकार काफी प्रसन्नचित नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में कसडोल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अवराई बल्दाकछार में बोधन यादव एवं श्रीमति मानकुंवर यादव के सुपुत्र युगलकिशोर एवं पुत्रवधु नीतु यादव के शादी आशीर्वाद समारोह में शामिल होकर वर वधू को नव दाम्पत्य जीवन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस शुभ अवसर पर प्रमुख रूप से राजेंद्र यादव बोधन यादव श्रीमति मानकुंवर यादव सहित परिवार के लोग एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







