सैनी समाज ने किया कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। एक सप्ताह पूर्व वृन्दावन रोड़ स्थित राजपुर गांव में मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में फायरिंग और पथराव की घटना में पुलिस द्वारा एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज किए जाने और दूसरे पक्ष को नजरदाज किए जाने को लेकर आज सैनी समाज के लोगों ने कचहरी क्षेत्र स्थित एसएसपी आवास के निकट धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए पुलिस कार्यवाही पर सवाल खड़े किए।
धरना प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने प्रदर्शनकारियों का ज्ञापन लेकर उन्हें सुरक्षा और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। जैंत थाना क्षेत्र अन्तर्गत राजपुर गांव में 20 अप्रैल की रात 10 बजे मनीष और राहुल तथा दीपक के बीच स्कूटी और कार निकाले जाने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे के सामने आ गए। लाठी-डंडों के साथ झगडे के दौरान फायरिंग भी हुई। जिससे कई लोग घायल हो गए। इनमें से एक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए आगरा रैफर किया गया। बताते हैं कि झगड़े के दौरान हुई फायरिंग व पथराव से आसपास के क्षेत्र में भगदड़ मच गई। आरोप है कि इस दौरान लूटपाट भी की गई। इस मामले में पुलिस द्वारा ठाकुर पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ जांच पड़ताल शुरू कर दी, जिससे आक्रोशित सैनी समाज के लोगों ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पुलिस द्वारा दबंगों के दबाव में आकर ज्यादती की जा रही है। इस दौरान सैनी समाज के लोग पुलिस विरोधी नारे लगा रहे थे। एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया है कि पुलिस द्वारा की गई एक तरफा कार्यवाही की जांच कराकर दूसरे पक्ष की रिपोर्ट भी दर्ज करायी जाएगी और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment