यमुना में काल कवलितों की आत्मा की शांति हेतु केशी घाट पर दीपदान व श्रद्धांजलि

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ, जिला इकाई वृंदावन के तत्वावधान में यमुना नदी में काल कवलित हुतात्माओं की आत्मा की शांति के लिए केशी घाट पर दीपदान एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संघ के संस्थापक पं. चंद्रलाल शर्मा ने बताया कि पंजाब के 36 श्रद्धालू यमुना तट पर नौका विहार के दौरान अचानक नाव पलट जाने से हादसे का शिकार हो गए। जिसमें 16 यात्रियों की दुःखद मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना से समूचा क्षेत्र शोकाकुल है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ठा. श्री बांकेबिहारी महाराज से प्रार्थना की कि वे सभी दिव्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। सभी मौजूद सदस्यों ने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
जिला अध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने दीपदान करते हुए यमुना मैया से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजू द्विवेदी, उत्तर प्रदेश प्रभारी ब्रह्मदत्त द्विवेदी, जिला प्रभारी ब्रजराज सारस्वत, जिला महासचिव नंदकिशोर शर्मा, महानगर अध्यक्ष गोविंद बृजवासी, महिला प्रदेश अध्यक्ष हरि वर्षा कौशल, महानगर संरक्षक डॉ. सतीश मिश्रा, जिला मार्गदर्शक संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत उपाध्याय, जिला संगठन मंत्री पूरन पांडे, महानगर महासचिव विनीत द्विवेदी सहित नीरज गौड़, पाठक जी, विशन गौतम, विजयलक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment