चिलचिलाती धूप में भी नहीं झुकी आस्था

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित गंजबासौदा

गौ-रक्षा के लिए उमड़ा जनसैलाब, 22 हजार हस्ताक्षरों से गूंजी हुंकार
गंजबासौदा। सूरज सिर पर था, सड़कों पर तपिश थी, लेकिन जनभावना उससे कहीं अधिक प्रखर। सोमवार को गौ माता के सम्मान, सुरक्षा और राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर शहर मानो एक स्वर में सड़कों पर उतर आया हो। सड़कें धूप से तप रही थीं, कंठ सूख रहे थे लेकिन गौ माता के लिए उठी आवाज और बुलंद होती जा रही थी। न कदम रुके, न स्वर थमा। हर ओर एक ही हुंकार गूंज रही थी, “गौ हत्या बंद हो”, “बूचड़खाने बंद हो”, “गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो।” यह संकल्प था उन हजारों गौ-भक्तों का, जो संतों के सान्निध्य में कदम से कदम मिलाते हुए गौ सेवा अभियान के लिए शुरू हुए पहले चरण के आंदोलन में शामिल होने के लिए सड़कों पर उतरे। संकीर्तन के साथ सुबह 11 बजे नौलखी मंदिर से श्रीराम नाम संकीर्तन के साथ यात्रा शुरू हुई। जैसे-जैसे जुलूस नेहरू चौक और अंबेडकर चौक से आगे बढ़ा, वैसे-वैसे यह जनसैलाब में बदलता गया। हाथों में तख्तियां, होठों पर नारे और पूरा शहर गौ-भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जुलूस का जगह-जगह पुष्प वर्षा और शीतल जल सेवा से यात्रा का स्वागत हुआ। हजारों गौ-भक्त, संत और नागरिक शांतिपूर्ण ढंग से पैदल चलते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन और हस्ताक्षर की पोटलियां एसडीएम अनुभा जैन को सौंपी गई।
संतों के सिर पर 22 हजार हस्ताक्षरों का संकल्प, हाथों में जनभावना जुलूस का दृश्य अपने आप में भक्ति का अलग ही संदेश दे रहा था जुलूस के दौरान धार्मिक सामाजिक राजनीतिक और व्यापारिक संगठनों के साथ किन्नर समाज की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष शशि अनिल यादव पूर्व विधायक निशंक जैन व्यापार महासंघ अध्यक्ष विपिन तिवारी भाजपा प्रदेश कार्यकारणी समिति सदस्य राजेश तिवारी विधायक प्रतिनिधि संजय रघुवंशी देवेंद्र वर्मा निस्वार्थ गौ सेवा समिति के संस्थापक लालू महाराज सुरेश तवानी विजय अरोड़ा को सेवा अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि हजारों की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment