खाद बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों का आज देशव्यापी बंद

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित गंजबासौदा

कृषि आदान विक्रेता संघ गंजबासौदा ने भी किया बंद का समर्थन
अपनी मांगों को लेकर एसडीम गंजबासौदा को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
गंजबासौदा.. देश के खाद बीज और कीटनाशक व्यापारियों के राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के आवाहन पर 27 अप्रैल को देशभर में आज एक दिन का सांकेतिक बंद रखा इस बंद के समर्थन में कृषि आदान विक्रेता संघ गंजबासौदा एवं संबंधित व्यापार के एवं अन्य कीटनाशक एवं खाद बीज संगठनो ने अपना समर्थन दिया है संगठन के अनुसार व्यापारियों की लंबित मांगों के समाधान नहीं होने के विरोध में यह कदम उठाए जा रहा है महाराष्ट्र में अनिश्चितकालीन बंद के समर्थन में सभी राज्यों में व्यापारी आगामी 27 अप्रैल को हड़ताल पर रहे गंज बासौदा में भी व्यापारियों ने रैली निकाल कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन स्थानीय एसडीएम महोदया अनुभा जैन को ज्ञापन सोपा अपना विरोध दर्ज कराया
गंज बासौदा कृषि आदान विक्रेता संघ के पदाधिकारी अमित चौकसे ने बताया कि मांगों में उर्वरक पर डीलर मार्जिन बढ़ाना रिटेलर तक सीधे आपूर्ति व्यवस्था लागू करना सैंपल फेल होने पर निर्माता कंपनियों पर कार्यवाही बीज विक्रय योजना को कंपनियों तक सीमित रखना जबरन उत्पाद टैगिंग पर पर रोक और ई टोकन प्रणाली को स्थगित करना शामिल है साथ ही संगठनों ने चेतावनी दी है कि समस्याओं का समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की बात भी की जा रही है

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment