केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे
राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत जुन्नारदेव में भी ज्ञापन सौंपा गया!
छिंदवाड़ा जुन्नारदेव :- स्थानीय गौ सम्मान आव्हान समिति जुन्नारदेव ने एक भव्य रैली निकाली जो रैली स्थानीय श्री राम मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मुखर्जी चौक इंदिरा तिराहा एवं तहसील रोड होते हुए एसडीएम कार्यालय कालीमाटी पहुँची एवं रैली के उपरांत गौसम्मान आव्हान समिति द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कामिनी ठाकुर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति माननीय प्रधानमंत्री महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया!
ज्ञापन के माध्यम से गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता का दर्जा मिले गौ माता के लिए कानून बनाए उक्त मांग पत्र के ज्ञापन को देते समय गौ सम्मान आव्हान के तहसील प्रभारी हिमांशु नागवंशी तुषार कहार मनीष परतें अर्पित यदुवंशी शिवम कहार शिवम रघुवंशी अंकित कहार सुजल वानखेड़े राहुल सौरभ नागवंशी सोटम कहार विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जिला मंत्री राधेश्याम यदुवंशी जिला उपाध्यक्ष दिनेश यदुवंशी जिला सामाजिक समरसता विभाग प्रमुख सुरेश (भोला) कुमार सोनी, जिला मिलन प्रमुख राहुल आम्रवंशी एवं अनेको गौरक्षको ने अपनी उपस्थिति प्रदान की!
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







