तहसील के तत्कालीन आरआई व वर्तमान नायब तहसीलदार ने एक पेटी लेकर अवैध कार्य को दिया अंजाम आरोप!
छिंदवाड़ा जुन्नारदेव :- आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र की सबसे बड़ी विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव के अधीन वाली उपतहसील नवेगांव जो सूखा ग्रस्त घोषित क्षेत्र है में बोरवेल निर्माण को लेकर विवाद प्रशासन पर उठे सवाल नवेगांव उपतहसील अंतर्गत ग्राम खैरी जिंदा में सूखा घोषित क्षेत्र होने के बावजूद बोरवेल निर्माण का मामला सामने आया है!
जानकारी अनुसार क्षेत्र में सैलानी बोरवेल के माध्यम से बोर किए जाने की बात सामने आई है जिसे लेकर स्थानीय लोगों में काफ़ी नाराज़गी देखी जा रही है कि क्षेत्र के कुआ बावली डोह झिरिया सब बेतहाशा गर्मी के प्रकोप से सूक गए है मनुष्य और जानवरो के सामने पानी के लाले पड़े है और नायब तहसीलदार अपने स्वार्थ के चलते बोरिंग करवा रहे है!
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन को जानकारी होने के बावजूद इस कार्य पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई ये अधिकारी के कार्य को क्या दर्शाता है कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाए हैं कि कार्यवाही में लापरवाही बरती जा रही है हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है जुन्नारदेव तहसील क्षेत्र में पूर्व में राजस्व निरीक्षक पदस्थ रहते हुए सुर्खियों में रहे वर्तमान नवेगांव नायब तहसीलदार द्वारा एक पेटी लेकर मामला रफादफा करने की बात सामने आयी!
तमाम ग्रामवासियो ने जिला कलेक्टर हरेंद्र नारायण व जुन्नारदेव एसडीएम कामिनी ठाकुर से इस मामले कि निष्पक्ष जाँच कर अवैध बोरिंग को जनता जनार्दन के लिए लिखित रूप से सार्वजनिक किया जाकर दोषी एनटी के खिलाफ दडातत्मक कार्यवाही कि मांग कि है!
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







