केसरिया।हिंदुस्तान संवाददाता
विधान पार्षद महेश्वर सिंह को बीआरए बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर का सीनेट सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया है। महेश्वर सिंह वर्तमान में पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष भी हैं और लंबे समय से सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके सीनेट सदस्य बनने से शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई जा रही है। केसरिया के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव वरुण विजय, सीपीआई नेता नेजाम खान, राजेंद्र सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि सुजीत कुमार सिंह, राजद नेता बदरुल हक, पूर्व मुखिया वीरेंद्र यादव, हरिशंकर पासवान, पंसस नितेश चंद्रवंशी, सदाब अहमद खान, नसीमुजोहा सहित कई लोगों ने खुशी व्यक्त की है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







