श्री रामसहाय हायर सेकेंडरी स्कूल, थरौली (रुधौली-बस्ती) का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शानदार

SHARE:

अमित तिवारी बस्ती

बस्ती। श्री रामसहाय हायर सेकेंडरी स्कूल, थरौली (रुधौली-बस्ती) का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट (कक्षा 10 व 12) बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 का परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन किया।
हाईस्कूल वर्ग में विद्यालय की छात्रा सेजल राव ने 92% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं राज शेखर पांडेय ने 90% अंक के साथ द्वितीय स्थान एवं सूर्य प्रताप यादव ने 86% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
अन्य प्रमुख सफल छात्र-छात्राओं में शाल्कित पांडेय (84%), अर्पिता सिंह (82%), आर्यन प्रताप (81%), प्रियंशी सिंह (80%), रानी चौरसिया (77%), शौर्य पांडेय (77%), श्रेया पांडेय (76%), रत्ना मिश्रा (76%), अनुपमा उपाध्याय (73%) एवं जानवी उपाध्याय (73%) शामिल हैं।
विद्यालय के निदेशक श्री विष्णु देव पाण्डेय जी एवं प्रधानाचार्य श्री राम चंद्र मिश्र जी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के MD ओम शंकर पाण्डेय ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण अंकित यादव जी, सेजल जी, संजय यादव जी, अंशिका सिंह जी, राम सिंह जी, हिमांशु सोनी,कृष्ण कुमार शुक्ला जी एवं अब्दुल अहद जी का विशेष योगदान रहा, जिसकी सराहना की गई
सहित कई शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई