आदर्श पब्लिक एकेडमी का परीक्षाफल रहा शतप्रतिशत

SHARE:

ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह

भरुआ सुमेरपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में केपी इंटर कॉलेज के छात्र दुर्गेश ने हाईस्कूल में जिला टॉप किया। वहीं इंटर में कस्बे के मधु महाराज इंटर कॉलेज के छात्र अखंड प्रताप सिंह ने पांचवा स्थान प्राप्त किया है।
केपी इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजेश शिवहरे ने बताया कि हाईस्कूल में उनके विद्यालय के छात्र दुर्गेश ने जिला टॉप, अक्षत तिवारी 93.5% सातवां स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा विद्यालय के छात्र गोविंद ने 92.17, आयुष ने 91.5,पीयूष राज ने 89.67 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इसी तरह इंटर में अभिषेक ने 88.2% प्रथम,खुशी ने 87.4% द्वितीय व श्वेता ने 87% फ़ीसदी अंक विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसी तरह रोटी राम महाराज विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक रामकिशोर तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल में नंदिनी सिंह ने 92.33% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है। वहीं खुशबू ने 91.83% ने द्वितीय व मोनिका ने 89.5 % अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। भारती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य रामबाबू चक्रवर्ती ने बताया कि उनके विद्यालय का परिणाम 99 फीसदी रहा। अंश ओमर ने 90.38% अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम,अभय ने 88% द्वितीय,सत्यम ने 85.16% अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। श्री परमहंस बुंदेलखंड इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि उनके विद्यालय का परीक्षा फल हाईस्कूल में 94 फीसदी एवं इंटर में 95 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में खुशी एवं इंटर में अनिल सिंह ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया है। इसी तरह श्री.आर.सी.पी. इंटर कॉलेज सुरौली के प्रधानाचार्य सिद्धशरण विश्वकर्मा ने बताया कि उनके विद्यालय का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा।
आदर्श पब्लिक एकेडमी इंटर कॉलेज के प्रबंधक वसीम सिद्दीकी ने बताया कि परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में प्रियांशु ने 92.16% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर विष्णु गुप्ता 90.3% व सत्यम 89.16% अंक हासिल का तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मधु महाराज इंटर कॉलेज के प्रबंधक अरुण मिश्रा ने बताया कि की इंटर का छात्र अखंड प्रताप सिंह ने जिले में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। वहीं आस्था ओमर ने 87.6%अंक हासिल कर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं हाईस्कूल में शबनम खातून ने 91.3% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम एवं विपिन 88.5% ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह श्री शिवानंद महाराज विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक रमाशंकर यादव ने बताया कि हाईस्कूल में राजकुमार ने 87.66%ने प्रथम, महक ने 87.5% द्वितीय एवं तपस्या ने 87% अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
इसी तरह दिग्विजय इंटर कॉलेज की प्रबंधक सुमन सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में ज्योति निषाद 90% अंक प्राप्त कर प्रथम एवं खुशी विश्वकर्मा 84% द्वितीय एवं आराधना सिंह 82% अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई