नारी शक्ति वंदन अधिनियम” पर भाजपा की पत्रकार वार्ता संपन्न

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर, 24अप्रैल 2026,
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” विषय पर एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने दोनों अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट वंदना मार्तण्ड त्रिपाठी ने विषय को विस्तारपूर्वक रखते हुए इसे देश की आधी आबादी के अधिकारों और सम्मान से जुड़ा एक ऐतिहासिक निर्णय बताया।
श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि नारी सब कुछ भूल सकती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती। प्रधानमंत्री ने महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने का बीड़ा उठाया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्षी दलों का कृत्य संपूर्ण नारी शक्ति का अपमान है। उन्होंने कहा कि अधिनियम को रोकने का काम कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, डीएमके जैसे राजनीतिक दलों ने किया और महिलाओं-बहनों के अधिकार पर डाका डाला। विपक्षी दलों के विश्वासघात के खिलाफ मध्यप्रदेश सहित देशभर की महिलाओं में आक्रोश है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को महिलाएं सबक जरूर सिखाएंगी। उन्होंने कहा कि विडंबना यह है कि इस पर विपक्ष जश्न मनाता रहा। यह हर महिला का अपमान है।
। भारत के संविधान के अनुसार लोकसभा और विधानसभाओं का पुनर्गठन जनगणना के बाद परिसीमन आयोग द्वारा किया जाता है। वर्ष 2001 की जनगणना के बाद अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में यह निर्णय लिया था कि वर्ष 2026 के बाद पहली जनगणना तक परिसीमन स्थगित रहेगा, ताकि दक्षिणी राज्यों को संभावित नुकसान से बचाया जा सके। इसके बावजूद विपक्ष भ्रम फैला रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि परिसीमन से किसी भी राज्य के साथ अन्याय नहीं होगा और संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा। देश की 70 करोड़ महिलाएं इस घटनाक्रम को देख, समझ रही हैं और इसे याद रखेंगी।

इस पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला महामंत्री द्वय पंकज गुप्ता व तारा कटारिया,नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत,मीडिया प्रभारी प्रितेश राठौर,जिला मंत्री अल्का चौहान,मण्डल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति,पवन जैन,अल्का चौहान,रितु जैन उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के अंत में आभार भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई