श्योपुर, स्थानीय संपादक बंटी सोनी दैनिक केसरी हिंदुस्तान
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्योपुर एवं आदर्श कन्या महाविद्यालय श्योपुर के संयुक्त तत्वाधान में “नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा” के अंतर्गत कानूनी अधिकार, साइबर सुरक्षा एवं कार्यस्थल पर लैंगिक समानता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. ओपी शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव शक्ति का प्रतीक माना गया है। वर्तमान समय में सम्मान के साथ ही समान अधिकार और सुरक्षा भी उतनी ही आवश्यक है।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में एसडीओपी राजीव गुप्ता ने साइबर सुरक्षा एवं लैंगिक समानता पर कानूनी प्रावधानों से अवगत कराते हुए कहा कि, एक सशक्त समाज वही है, जहां महिलाएं सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर हो एवं डीएसपी श्री पीएन गोयल ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न अधिनियम पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं कहा इन कानूनों का उद्देश्य महिलाओं को न्याय दिलाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। साइबर सेल से सुश्री प्रियल पाठक ने अपने व्याख्यान में साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे, उनसे बचाव के उपाय तथा डिजिटल जागरूकता की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। यह संगोष्ठी छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम की जिला संयोजक डॉ.संगीता शाक्य सदस्यों में डॉ. उर्मिला बाथम डॉ. सीमा चौकसे व शास. आदर्श कन्या महाविद्यालय श्योपुर से संयोजक डॉ. परवीन वर्मा सदस्य सुश्री वेदांकी खंडेलवाल, डॉ. सरलेश मौर्य व महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







