भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
रीवा, आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश में संगठन विस्तार को गति देते हुए यूथ विंग रीवा के पदाधिकारियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। आप के मीडिया समन्वयक शिवम समदरिया ने जानकारी देते हुए बताया है की प्रदेश हाईकमान द्वारा जारी सूची में विभिन्न पदों पर जिलेभर के युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे जिले में पार्टी की गतिविधियों को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। घोषणा के अनुसार सोनेंद्र प्रताप सिंह (बनकुइयां),अभय तिवारी (सेमरिया),ओम द्विवेदी (गोड़हर) और दीपक विश्वकर्मा (सिरमौर) को यूथ विंग रीवा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राकेश दुबे (डभौरा),गौरव तिवारी (गुढ़),रोहन हंस राजपाल (रीवा),धीरज द्विवेदी (शाहपुर) और आशीष पाण्डेय (सेमरिया) को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा जिला सह सचिव के रूप में सूरज पासी (अमहिया) और संजीव सेन (बैकुंठपुर) को नियुक्त किया गया है,जबकि हरमन सिंह दुग्गल को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सोशल मीडिया विंग में हिमांशु मिश्रा (निपनिया) को जिला समन्वयक और हमजा खान (घोघर) को सह-समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आम आदमी पार्टी यूथ विंग रीवा के जिला अध्यक्ष युवा व्यवसायी नृपेन्द्र तिवारी नीलकंठ ने बताया की इन नियुक्तियों का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा युवाओं को संगठन से जोड़ना और जमीनी स्तर पर पार्टी की नीतियों को मजबूत करना है। यूथ विंग के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूती देने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया है। यूथ विंग के नवीन पदाधिकारियों की घोषणा सूची मध्यप्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर एवं सह प्रभारी अखिलेश पति त्रिपाठी द्वारा जारी की गई है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व रीवा संभाग प्रभारी जितेन्द्र चौरसिया ने उम्मीद जताई है की युवाओं की इस नई टीम के साथ रीवा जिले में आम आदमी पार्टी और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाएगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







