पहले आओ-पहले पाओ नवाचार बना प्रेरणा स्त्रोत-जिला शिक्षा अधिकारी

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर। शासकीय माध्यमिक शाला कौडिय़ा छीतू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 प्रारंभ होने के प्रथम माह में ही कक्षा पहली में 30 विद्यार्थियों का नामांकन दर्ज किया जा चुका है। यह उपलब्धि क्षेत्र के अभिभावकों के बढ़ते विश्वास एवं शिक्षकों के सतत प्रयासों का परिणाम है।
विद्यालय के प्रभारी संजय सक्सेना ने बताया कि नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से इस वर्ष पहले आओ- पहले पाओ नवाचार प्रारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत प्रारंभिक नामांकन कराने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप शैक्षणिक सामग्री प्रदान की जा रही है।
योजना के अनुसार—
पहले 10 विद्यार्थियों को स्कूल बैग, लंच बॉक्स, कंपास बॉक्स, पानी की बोतल एवं 2 नोटबुक
11 से 20 तक नामांकन कराने वाले विद्यार्थियों को बैग, लंच बॉक्स एवं कंपास बॉक्स
21 से 30 तक नामांकन कराने वाले विद्यार्थियों को स्कूल बैग प्रदान किए जा रहे हैं
नामांकन अभियान को सफल बनाने के लिए विद्यालय द्वारा घर-घर पालक संपर्क अभियान चलाया गया, जिसमें शाला स्टाफ, रसोइया दल एवं ग्राम के सामाजिक व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधि सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई
जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया तथा शिक्षकों के इस नवाचार की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यालयों के लिए अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से शासकीय विद्यालयों के प्रति अभिभावकों का विश्वास बढ़ता है और नामांकन में सकारात्मक वृद्धि होती है।
बीआरसीसी अशोक वर्मा ने नवाचार के लिए विद्यालय के सभी स्टॉफ को बधाई दी।
सामग्री प्राप्त कर बच्चे खुशी से झूम उठे और अपने शिक्षकों को धन्यवाद (थैंक्यू) कहा, जिससे विद्यालय का वातावरण उत्साह और आनंद से भर गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई