बिजली बिल बकायादारों के वाहन जप्त किए

SHARE:

राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

दमोह- शहर में बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग ने अब सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बिजली विभाग के अनुसार दमोह शहर में करीब 7 हजार उपभोक्ताओं पर लगभग 4 करोड 68 लाख रुपए का एरियर बकाया है। कार्यपालन अभियंता एम.एल साहू ने बताया विभाग द्वारा लगातार कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन कई उपभोक्ता अवैध रूप से अन्य स्थानों से लाइन जोड़कर या अनाधिकृत व्यक्तियों से लाइन जुड़वां कर बिजली का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे मामलों में विभाग ने सख्ती दिखाते हुए चार नामजद अनाधिकृत रूप से लाइन से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस में जांच के लिए दिया गया है। उन्होने बताया वहीं जिन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया और जुगाड़ से बिजली का उपयोग कर रहे है उनके खिलाफ भू.राजस्व संहिता 1959 की धारा 146 एवं 147 के तहत आरआरसी नोटिस जारी कर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।अधीक्षण अभियंता के निर्देशन में आज 24 अप्रैल को विभाग की टीम ने फीडर नंबर 24 में माया/देवेन्द्र जाटव शिवशिक्ति मंदिर के पास जिनके बिजली बिल पर बकाया राशि 64000 रूपयें तथा दयाशंकर/ डल्लू प्रसाद अहिरवार निवासी मल्‍लपुरा नया बाजार नंबर 4 के बकाया बिजली बिल की राशि 42178 रूपयें  होने पर कार्यवाही  करते हुए दो नंबर वाहनों को जब्त किया गया।  
  अधीक्षण अभियंता का कहना है कि बकायादारों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और भुगतान नहीं करने वालों की संपत्ति कुर्क कर नीलामी भी की जाएगी। बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने लंबित बिलों का शीघ्र भुगतान करें अन्यथा सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। कार्यपालन अभियंता श्री साहू ने बताया इस कार्रवाई के लिए सहायक अभियंता को तहसीलदार की शक्तियां प्राप्‍त हैं, जिससे राजस्व वसूली की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जा सके।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment