दैनिक केसरिया हिंदुस्तान महक बैरागी रिपोर्टर
गंज बासौदा- राजीव गांधी शासकीय जन चिकित्सालय में पदस्थ डॉ. अतुल जैन के खिलाफ निजी क्लिनिक संचालित करने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। कि उनके क्लिनिक में मरीजों के इलाज के लिए बेड जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे शासकीय नियमों के पालन पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है।
नियमों के अनुसार शासकीय चिकित्सकों को निजी प्रैक्टिस की अनुमति कुछ सीमाओं के भीतर दी जाती है। लेकिन यहां किसी भी प्रकार के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है और मामला उजागर होने के बाद भी क्लिनिक के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और यह सामान्य रूप से खुला हुआ है, जहां मरीजों का आना-जाना जारी है। इस संबंध में विदिशा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को एक महीने पहले अवगत कराया गया किंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई और इस मामले पर जब फिर से सीएमएचओ विदिशा से संपर्क किया गया तो उनका कहना है कि संबंधित मामले में नोटिस जारी किया जा चुका है और आगे की कार्रवाई शासन स्तर पर की जाएगी। हालांकि, अभी तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है । क्या नियमों के कथित उल्लंघन पर ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इस बीच, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या ऐसे मामलों में कार्रवाई में देरी आम बात बनती जा रही है या फिर जांच प्रक्रियाएं फाइलों तक ही सीमित रह जाती हैं।
इस प्रकरण में संयम जैन द्वारा कहा गया कि मैं डीडी न्यूज का पत्रकार हूँ और डॉक्टर अतुल जैन मेरा भतीजा है और इन मामलों पर अब किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होती है पहले होती थी इस प्रकार से पत्रकार संयम जैन द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







