मुडवानी डैम के समीप सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, लू लगने की आशंका

SHARE:

प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरवा-जयंत मुख्य मार्ग पर मुडवानी डैम से कुछ सौ मीटर पहले शुक्रवार सुबह सड़क किनारे लगभग 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी अनुसार सुबह करीब 10 बजे एनसीएल की पेट्रोलिंग में लगे एक गार्ड ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और इसकी सूचना तुरंत मोरवा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को कब्जे में लिया और सुरक्षित मोर्चरी में रखवा दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि व्यक्ति की मौत करीब 24 घंटे पहले हुई होगी।पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण लू लगना प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
मोरवा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान कर सके तो तत्काल थाना मोरवा में संपर्क कर सूचना दें, जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment