प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक परिवार के लिए वार्ड 36 के कांग्रेस पार्षद प्रेमसागर मिश्रा ने मानवता का परिचय देते हुए मदद का हाथ बढ़ाया।जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 29 निवासी देवरा के सुर्दर्शन शाह ने अपनी नातीन के विवाह हेतु आर्थिक सहायता की मांग को लेकर जनसुनवाई में आवेदन दिया था। उन्होंने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसके चलते विवाह का खर्च उठाना कठिन हो रहा है।जैसे ही इस मामले की जानकारी पार्षद प्रेमसागर मिश्रा को मिली, उन्होंने तत्काल परिवार से संपर्क किया और उन्हें नगर निगम कार्यालय बुलाकर मुलाकात की। इस दौरान पार्षद ने 5100 रुपये की नगद राशि प्रदान कर सहयोग किया।इस मौके पर नगर निगम के कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय संविदाकार ठेकेदार संदीप शुक्ला सहित दर्जनो लोग उपस्थित रहे।परिवार के मुखिया ने भावुक होकर कहा कि पार्षद के प्रति धन्यवाद व्यक्त करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी पार्षद के सहयोग से वे चारों धाम की तीर्थ यात्रा कर चुके हैं और उनका यह सहयोग जीवनभर नहीं भूल पाएंगे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







