प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सिंगरौली भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित
सिंगरौली में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जिले के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जहां भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला।पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सीधी विधायक श्रीमती रीति पाठक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को सदन में पारित कराने का बड़ा प्रयास किया गया, लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के इस रवैये के कारण महिलाओं को मिलने वाला आरक्षण और अधिकार प्रभावित हुआ है।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदर शाह ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि कांग्रेस सहयोग करती, तो देश की महिलाओं को बड़ा लाभ मिल सकता था। उन्होंने इसे महिलाओं के साथ अन्याय बताया और इसकी पूरी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी पर डाली।इस अवसर पर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला वर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम गुप्ता, श्रीमती विजया सिंह, पूर्व महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पत्रकार मौजूद रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







