केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे
छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- समाज सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय मानवता विकास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बायलॉज (Bylaws) के प्रावधानों के अनुसार डॉ.सोनू चोरिया को फाउंडर मेंबर एवं समिति सदस्य के रूप में दायित्व सौंपा गया है!उनकी इस नियुक्ति से संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है!डॉ. सोनू चोरिया एक समर्पित चिकित्सक होने के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं वे स्वास्थ्य जागरूकता नि:शुल्क चिकित्सा शिविर गरीब एवं जरूरतमंदों की सहायता तथा जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हैं! फाउंडर मेंबर के रूप में उनका प्रमुख दायित्व संस्था की मूल भावना एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करना संगठन की नीतियों के निर्माण एवं क्रियान्वयन में सहयोग देना तथा सामाजिक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कराना रहेगा साथ ही वे संस्था के विकास एवं विस्तार में भी सक्रिय योगदान देंगे!
ये विभिन्न नियुक्तियाँ भी संस्था के पदाधिकारियों की आम सहमति से की गई है जिनमें क्रमशः- अध्यक्ष डॉ. मीरा पराड़कर सचिव अखिल सूर्यवंशी उपाध्यक्ष डॉ.दीपक ठाकुर कोषाध्यक्ष डॉ. रामकुमार अमौरिया शामिल हैं!
समिति के नवनियुक्त सचिव अखिल सूर्यवंशी ने बताया कि मानवता विकास वेलफेयर सोसाइटी का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा पहुंचाना स्वास्थ्य शिक्षा एवं मानवता के मूल्यों को बढ़ावा देना तथा जरूरतमंदों के जीवन स्तर में सुधार लाना है!संस्था के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि डॉ. सोनू चोरिया अपने अनुभव सेवाभाव एवं समर्पण से संगठन को नई दिशा प्रदान करेंगे!
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







