दैनिक केसरिया हिंदुस्तान न्यूज़ /सुरेन्द्र बघेल
टेलीकॉम अधिकारी, फर्जी आईपीएस और सीबीआई अफसर बनकर रचते थे डिजिटल अरेस्ट का जाल— शातिर गिरोह गिरफ्तार
सेवानिवृत्त अधिकारी से 36.97 लाख की ठगी— तकनीकी जांच, बैंक ट्रेल और साइबर इंटेलिजेंस से खुला गिरोह का नेटवर्क
रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ साइबर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हुई बड़ी साइबर ठगी का खुलासा करते हुए राजस्थान के भीलवाड़ा से महिला सहित पांच अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर रायगढ़ लाया है। आरोपियों ने रायगढ़ के सेवानिवृत्त विद्युत विभाग पर्यवेक्षक से करीब 36.97 लाख रुपये की ठगी की थी और पूछताछ में देशभर में इस तरह की कई वारदातों में संलिप्तता सामने आई है। इस गिरोह में शामिल राहुल व्यास बंधन बैंक का कर्मचारी है, आरोपी महिला बेव साइड डेव्लपर है । संगठित तरीके से काम कर रहा यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से लोगों को कानून, मनी लॉन्ड्रिंग और गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी को अंजाम देता था, जिसे रायगढ़ पुलिस ने तकनीकी जांच और सटीक कार्रवाई से बेनकाब किया।
1. राहुल व्यास 2. रविराज सिंह 3. संजय मीणा 4. आरती राजपूत
5. गौरव व्यास सभी जिला भीलवाड़ा राजस्थान
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







