न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल का लगातार हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, 92.33% के साथ अतुल सिंह बने टॉपर

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान प्रयागराज शनि कुमार यादव

शंकरगढ़, संवाददाता।
न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय के छात्र अतुल सिंह ने 92.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त अन्य मेधावी विद्यार्थियों में रागिनी सिंह (91.50%), आंचल सिंह (91.16%), शिवश्याम (91.16%), वैष्णवी गुप्ता (91.00%), विभव जायसवाल (91.00%), श्रुति केसरवानी (90.50%), अंश तिवारी (90.17%), वैष्णवी मिश्रा (90.16%), सुभी केसरवानी (90.16%), अंकिता सिंह (89.83%), त्रिप्ती द्विवेदी (89.33%), एकता तिवारी (89.50%), तान्या त्रिपाठी (89.50%), सिमरन मिश्रा (89.33%) एवं अभि द्विवेदी (89.16%) ने भी शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के प्रबंधक प्रकाश चंद्र मिश्रा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों के परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय निरंतर बेहतर शिक्षा, अनुशासन और गुणवत्ता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय में सफल विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment