शिव नारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सबया ढाला: सुप्रिया ने जनपद में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया मान

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान ब्यूरो चीफ मनीष कुमार कन्नौजिया महाराजगंज

सिसवा क्षेत्र के सबया ढाला स्थित शिव नारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद में स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
हाई स्कूल वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन: छात्रा सुप्रिया ने 95.67% अंक प्राप्त कर जनपद में दूसरा स्थान हासिल किया। अनामिका और आस्था मिश्रा ने 95.5% अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अनुष्का शर्मा ने 94% अंक लाकर नवां स्थान हासिल किया।
इंटरमीडिएट में भी शानदार सफलता: इंटर वर्ग में शबनम खातून ने 91.80% अंक प्राप्त कर जनपद में पांचवां स्थान प्राप्त किया, जबकि स्मिता शर्मा ने 91.40% अंकों के साथ छठवां स्थान हासिल किया।
छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध प्रसाद चौधरी, प्रबंधक शिवकुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment