दैनिक केसरिया हिंदुस्तान ब्यूरो चीफ मनीष कुमार कन्नौजिया महाराजगंज
महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार स्थित RPIC स्कूल ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट पहचान बनाई है। विद्यालय के संचालक डॉ. पंकज तिवारी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हाई स्कूल में शानदार प्रदर्शन: हाई स्कूल वर्ग में इंद्राणी घोष ने 94.3% अंक प्राप्त कर जनपद में नौवां स्थान हासिल किया। वहीं कशिश गौण ने 94.5% अंकों के साथ आठवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वसुधा पांडेय ने भी 94% अंक लाकर दसवां स्थान प्राप्त किया।
इंटरमीडिएट में भी रहा दबदबा: इंटरमीडिएट वर्ग में पवन कुशवाहा ने 93.4% अंक प्राप्त कर जनपद में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि सचिन कुशवाहा ने 92.8% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
गणित में शत-प्रतिशत अंक का कमाल: विद्यालय के चार होनहार विद्यार्थियों ने गणित विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इनमें कशिश गौण, आस्था जायसवाल, अनुष्का गुप्ता और इंद्राणी घोष शामिल हैं।
RPIC स्कूल का यह शानदार परिणाम न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। छात्रों की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







