केसरिया में जांच के दौरान एक अवैध क्लिनिक हुआ सील

SHARE:

केसरिया। निज संवाददाता
डीएम के निर्देश पर बुधवार को केसरिया में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। जांच की सूचना मिलते ही क्षेत्र के कई नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मच गया और कुछ स्थानों पर जल्दबाजी में शटर बंद कर दिए गए।
जांच टीम में सीएचसी केसरिया की एमओआईसी डॉ. पूजा, बीडीओ कुमुद कुमार, थानाध्यक्ष राहुल कुमार तथा बीएचएम धर्मराज कुमार शामिल थे। टीम ने केसरिया स्थित लक्ष्मी हेल्थ केयर की जांच की, जहां कोई भी योग्य चिकित्सक मौजूद नहीं पाया गया।
मौके पर एक महिला मरीज इलाजरत मिली, जिसे तत्काल सीएचसी भेज दिया गया। जांच के दौरान एक कर्मी से पूछताछ की गई, लेकिन वह संचालन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। आवश्यक कागजात के अभाव और अनियमितताओं को देखते हुए प्रशासन ने क्लिनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पूजा ने की उक्त क्लिनिक के विरुद्ध कानूनी करवाई की जाएगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment