आज भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान फैसल कुरैशी

राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के अंतर्गत घोषित भारत बंद का आयोजन मथुरा में भी किया गया।
इस दौरान अंबेडकर भवन, डीग गेट से होली गेट तक मार्च निकाला गया, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की।
भारत बंद के प्रमुख मुद्दे इस प्रकार रहे।
1. भारत सरकार द्वारा ओबीसी की जातिगत जनगणना कराने की घोषणा करना तथा बाद में ओबीसी जाति का कॉलम हटाना, ओबीसी समाज के साथ धोखाधड़ी है।
2. एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्गों के हित में बनाई गई कमजोर यूजीसी व्यवस्था को न्यायालय के माध्यम से रुकवाना, सरकार की साजिश एवं इन वर्गों के साथ अन्याय है।
3. वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए।
4. ईवीएम को हटाकर बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव कराए जाएं।
उक्त भारत बंद आंदोलन को बहुजन मुक्ति पार्टी एवं राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा का भी समर्थन प्राप्त रहा।
इस अवसर पर क्षेत्रपाल सिंह निषाद, चौधरी इजरायल मलिक, मोहन सिंह, डॉ. गिरिराज प्रसाद, महताब सिंह, अनस रहमान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अतः आपसे निवेदन है कि उपरोक्त समाचार को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र में प्रकाशित करने का कष्ट करें।
आपकी अति कृपा होगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment