कलेक्टर ने स्व-गणना पोर्टल पर स्वयं भरा अपना जनगणना फॉर्म

SHARE:

आमजन से भी स्व गणना में भागीदारी करने की अपील की
आलीराजपुर। कलेक्टर एवं जिला जनगणना प्रमुख श्रीमती नीतू माथुर ने स्वयं जनगणना पोर्टल के माध्यम से अपना फॉर्म भरकर अन्य नागरिकों को प्रेरित किया। साथ ही जिले के नागरिकों को डिजिटल माध्यम से जनगणना प्रक्रिया में भागीदारी हेतु अपील की करते हुए कहा कि सभी को विदित हो कि 1 मई से 30 मई तक जनगणना का कार्य प्रारंभ हो रहा है।जिसमें प्रगणक आपके घर आकर जनगणना की जानकारी लगे।किंतु उससे पूर्व 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्व गणना का कार्य किया जा रहा है जिसका लाभ उठाते हुए स्वयं जनगणना पोर्टल पर अपनी गणना करना सुनिश्चित करे। यह जानकारी पूर्णतः गोपनीय होगी।
कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने जिलेवासियों से कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने घर बैठे आसानी से “स्व-गणना” सुविधा का लाभ उठा सकते है। उन्होंने कहा कि स्व-गणना पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर कुछ ही मिनटों में परिवार की संपूर्ण जानकारी दर्ज की जा सकती है, जिससे गणना प्रक्रिया तीव्र, सटीक एवं सुगम होगी तथा यह जानकारी पूर्णतः गोपनीय रहेगी।
कलेक्टर ने बताया कि स्व-गणना करने वाले परिवारों के यहां जनगणना प्रगणक केवल डेटा सत्यापन हेतु आएंगे। उन्होंने सभी शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वयं भी स्व-गणना करें तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भी विभागीय अधिकारी कर्मचारियों द्वारा स्व गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं की गणना की गई।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई