विद्युत ग्रीड पहुंच मार्ग खस्ताहाल, कर्मचारियों सहित ग्रामीणों का निकलना हुआ मुश्किल

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा

खेड़ाखजुरिया-ग्रीड पहुंच मार्ग से कई दिनों से खस्ताहाल स्थिति में है । उक्त मार्ग नल जल योजना के अंतर्गत पाइप लाइन डालने के लिए ठेकेदार द्वारा बताया गया था । उक्त स्थान पर पाइपलाइन डालने के पश्चात ठेकेदार द्वारा मार्ग पर सीसी निर्माण नहीं किया गया । वर्तमान में मार्ग बहुत ही खराब स्थिति में है। जिसके कारण ग्रीड पर पदस्थ लाइनमैन,कर्मचारियों सहित ग्रामीणों को प्रतिदिन परेशान होकर निकलना पड़ रहा है। ग्रीड के कर्मचारीयो व ग्रामीणों ने संबंधित जिम्मेदारों से इस ओर ध्यान देकर उक्त मार्ग को ठीक करने की मांग की है ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment