महिला स्व-सहायता समूह ने संभाली उपार्जन केन्द्र की कमान, सुव्यवस्थित संचालन बना मिसाल

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

ग्यारसपुर तहसील के ग्राम सियासी स्थित उपार्जन केन्द्र पर इस वर्ष महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किए जा रहे सुव्यवस्थित संचालन ने एक नई मिसाल पेश की है। समूह की महिलाओं ने जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करते हुए केन्द्र पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया है, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा मिल रही है।
उपार्जन केन्द्र पर तौल, पंजीयन, भंडारण एवं परिवहन जैसी व्यवस्थाओं को सुनियोजित ढंग से संचालित किया जा रहा है। महिला समूह की सक्रियता के चलते किसानों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ रहा है और पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न हो रही है।समूह की सदस्याएं प्रतिदिन समय पर उपस्थित होकर कार्यों का विभाजन करती हैं और आपसी समन्वय से सभी व्यवस्थाएं संभालती हैं। केन्द्र पर साफ-सफाई, दस्तावेजों का संधारण एवं किसानों से संवाद भी बेहतर तरीके से किया जा रहा है, जिससे किसानों में संतोष का माहौल है।
स्थानीय किसानों ने महिला स्व-सहायता समूह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पहले जहां अव्यवस्थाएं देखने को मिलती थीं, वहीं अब कार्य सुचारू रूप से हो रहा है। महिलाओं की भागीदारी से न केवल व्यवस्थाएं सुधरी हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिला है।महिला समूह के इस प्रयास की सराहना की जा रही है और इसे अन्य उपार्जन केन्द्रों के लिए प्रेरणास्रोत बताया जा रहा है। यह पहल महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हो रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई