भिंड , अखिल भारतीय संत समिति के तत्वाधान में समाज में जन जागरण ,नैतिक मूल्यों की रक्षा, बेटी, गौ,बुजुर्ग , पेड़ नदी इनके प्रति हो ईश्वर सम भाव ,नशा से दूरी , शिक्षा ही खोल सकती है बिकास का द्वार ,आदि विषयों को लेकर आज सत्य पथ धर्म यात्रा के छठवें दिन कई बड़ेपुरा, धुअर, पररांच, सलमपुरा, मौ,झांकरी, चितौरा सहित कई गांव,मजरे ,टोलो में प्रवचन हुए ,आज संत कालीदास महाराज के साथ में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री हरिनिवास अवधूत चिलोंगा महाराज भी पद यात्रा में साथ चले ,इस अवसर पर चिलोंगा महाराज ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हम गुटखा,तंबाखू ,शराब में इतने रुपए खर्च कर देते हैं पर एक गाय को बांधकर खिलाने में असमर्थ हो जाते हैं हम सभी किसानों को संकल्पित होना होगा किसी भी तरह का नशा नहीं करेंगे और एक गाय को बांधकर खिलाएंगे , संत समिति जिला अध्यक्ष कालीदास महाराज ने कहा कि परिवार जोड़कर रखना है समाज में फैल रही पशुता को रोकना है तो हम सभी को सपरिवार बैठकर रामायण का अध्ययन करना होगा , भाई,बहिन , मां,पिता के रिश्ते तक अपनी मर्यादा तोड़ रहे हैं समाज कलि काल की भयावह की स्थिति से गुजर रहा है आज की यात्रा में संत सोमेश्वर दास चित्रकूट,संत रामधन दास,संत कृपाल दास,संत रामेश्वर दास,संत जगमोहन दास,संत जगराम दास,संत हरिओम आनंद,सन्यासी बाबा ,संत रतनदास , समाज सेवियों में जीतू भदौरिया जामपुरा, अनुराग सिंह भदौरिया, गौरव सिंह तोमर, भारत सिंह , कौशल सिंह पटेल ,, गंगा सिंह, बखत सिंह,, समर सिंह, बाबू सिंह , उपेंद्र सिंह यादव ,बंटू लाल सिंह,भूरे सिंह ,बादशाह सिंह,सहित कई ग्रामवासी मौजूद रहे
गोपाल त्रिपाठी
जिला ब्यूरो भिंड
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







