रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली |में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। परिवहन आयुक्त उमेश जोगा के निर्देश पर जिले में स्कूल बसों और यात्री बसों का सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की कमान RTO चेक पॉइंट प्रभारी विभा उइके और उनकी टीम ने संभाली है।
चेकिंग के दौरान बसों के फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस और PUC की गहन जांच की जा रही है। बिना वैध कागजों के चल रही बसों का मौके पर ही चालान काटा जा रहा है।प्रशासन ने साफ किया है कि हर बस में पैनिक बटन, फर्स्ट एड बॉक्स, फायर एक्सटिंग्विशर, आपातकालीन खिड़की और स्पीड गवर्नर होना अनिवार्य है। जो बसें इन सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं कर रही हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है।
धुआं छोड़ती बस ओवरलोड बस के नियमों के तहत प्रदूषण पर भी कड़ी नजर है। बिना PUC या तय मानक से ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बसों को तुरंत रोका जा रहा है। स्कूल बसों में ओवरलोडिंग और यात्री बसों में क्षमता से अधिक सवारी मिलने पर भी सख्त चालान हो रहे हैं।
ड्राइवरों के लाइसेंस और नशामुक्त स्थिति की भी जांच हो रही है। प्रशासन ने “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई है। नशे में गाड़ी चलाते पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
RTO प्रभारी विभा उइके ने कहा है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। स्कूल प्रबंधन और बस संचालकों को चेतावनी दी गई है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।प्रशासन को उम्मीद है कि इस सख्त अभियान से सड़क हादसों में कमी आएगी और सिंगरौली में बच्चों और यात्रियों का सफर ज्यादा सुरक्षित होगा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







