हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
सुरक्षा की दृष्टि से शुक्रवार सुबह से गेट पर तैनात रहे पुलिस कर्मी
अधिकारियों के पहुंचने के पहले श्रमिकों को दी गई छुट्टी
भरुआ सुमेरपुर। हिंदुस्तान युनिलीवर में श्रमिकों के मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर फैक्टरी गेट में हंगामा करने वाले श्रमिकों से माफीनामा लिखवा कर उन्हें प्रवेश दिया गया। मीडिया में खबर आने के बाद शुक्रवार को एसडीएम सदर व सीओ सदर फैक्टरी पहुंचकर प्रबंधन से बात की। वही आंदोलन करने वाले कर्मियों को अधिकारियों के आने के पहले फैक्टरी से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। जिससे अधिकारी उनसे बात ही नहीं कर सकी।
बृहस्पतिवार को हिंदुस्तान युनिलीवर एवं यूआईएल के ठेकेदारी में लगे श्रमिकों ने फैक्ट्री गेट पर कार्य बहिष्कार करते हुए मजदूरी बढ़ाए जाने की मांग के साथ कैंटीन में भोजन व्यवस्था तथा मोबाइल पर लगाई गई रोक को समाप्त करने की मांग की थी। श्रमिकों की इस बात को मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसका असर शुक्रवार को दिखाई दिया। सुबह से गेट नंबर दो में पुलिसकर्मी तैनात कर श्रमिकों पर नजर बना कर रखी। वहीं दोपहर बाद एसडीएम सदर अभिषेक कुमार एवं सीओ सदर राजेश कमल फैक्टरी पहुंचे। लेकिन इन दोनों अधिकारियों के आने के पहले ही आंदोलन करने वाले श्रमिकों को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। जिससे अधिकारियों ने प्रबंध तंत्र से वार्ता करने के बाद वापस लौट गई। दोनों अधिकारी मीडिया से बचते हुए गेट नंबर दो की बजाय गेट नंबर चार से निकलकर मुख्यालय वापस चले गए। वहीं मीडिया को फैक्टरी के सुरक्षाकर्मियों ने गेट नंबर दो पर ही रोक रखा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







