महिला व उसके जेठ को दंपती ने लाठियों से पीटा

SHARE:

हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के मिहुना गांव में पड़ोसी के घर के दरवाजे में बने रैंप में ट्रैक्टर चढ़ जाने पर दंपति ने महिला एवं उसके जेठ को गाली गलौज कर जमकर मारपीटा।
पीड़िता रामश्री ने थानाध्यक्ष को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11:30 बजे वह खेत से ट्रैक्टर लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में रामशरण के दरवाजे के पास ट्रैक्टर चढ़ गया, जिससे नाराज होकर रामशरण और उसकी पत्नी प्रेम देवी ने दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लाठी लेकर हमला कर दिया।
आरोप लगाया कि उसके वृद्ध जेठ गयाप्रसाद (68) को भी धक्का देकर गिरा दिया और घर में घुसकर मारपीट की। बीच-बचाव करने आए ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता ने बताया कि मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment