जमीन विवाद में थानाध्यक्ष हलियापुर पर महिला की पिटाई करने का आरोप

SHARE:

ब्यूरो सुलतानपुर
तकी मेंहदी

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
जनपद के हलियापुर थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ पुलिस द्वारा मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक चारू निगम से शिकायत कर न्याय की मांग की है।
मामला हलियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम डेहरियावा का है, जहां दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। गांव निवासी पूजा पत्नी बदलू के अनुसार, बीते 12 अप्रैल को उसके पट्टीदार रोघई अपने पुत्र राहुल के साथ उसके ससुर राम निहोर पर हमला करने के इरादे से दौड़े। बीच-बचाव करने पहुंची पूजा के साथ भी राहुल द्वारा मारपीट की गई।
आरोप है कि घटना के बाद विपक्षी पक्ष ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद शाम करीब 5 बजे हलियापुर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस पूजा और विपक्षी पक्ष की एक लड़की को थाने ले गई, जबकि मारपीट में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़िता का आरोप है कि थाने ले जाकर महिला थानाध्यक्ष ने उसके साथ डंडे और पट्टे से मारपीट की तथा जातिसूचक अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पीड़िता दर्द से कराहती रही बावजूद उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जबकि थानाध्यक्ष विपक्षी को एक भी गाली तक नही दिया
पीड़िता का कहना है कि न्याय दिलाने के बजाय पुलिस ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। उसने आशंका जताई है कि उसे झूठे मुकदमे में फंसाया जा सकता है और भविष्य में दोबारा प्रताड़ित किया जा सकता है।
इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराकर विधिक कार्रवाई करने व
न्याय दिलाने की मांग की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment