पांडु नदी पुल के पास बाइक खाई में गिरी किसान युवक की मौत साडू के घर जाते समय हादसा

SHARE:

संवाददाता कुलदीप कुमार
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई बिल्हौर रसूलाबाद मार्ग पर पांडु नदी पुल के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खंड में जा गिरी हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया मृतक की पहचान कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मुर्रा गांव निवासी 30 वर्षी वीरेंद्र उर्फ नीलू पुत्र राम शंकर के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार दोपहर ककवन क्षेत्र के कुरेह गांव स्थित अपने साडू के घर जा रहा था पुल के पास अनियंत्रित हुई बाइक जैसे ही वीरेंद्र पांडु नदी पुल के पास पहुंचे उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गहरे खड्ड में जा गिरी हादसा देखकर राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत्यु घोषित मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को खड्ड में से बाहर निकलवाया और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएससी ककवन भेजा जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे मृतक वीरेंद्र खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे उनके परिवार में पत्नी ज्योति और एक बेटी श्वेता है हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने शुरू की कार्रवाई थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक के खड्ड में गिरने से युवक की मौत हुई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की विधि कार्रवाई की जा रही है

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत